फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल टीकाकरण वैन के जरिए भी होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया भी उसी गति से बढ़ रही है। इसी क्रम में अब जिले में मोबाइल टीकाकरण वैन के जरिए भी वैक्सिनेशन की शुरुआत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने सोमवार को सेक्टर-39 से कोविड-19 मोबाइल टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वैन के जरिए शहरी क्षेत्र की भीम कॉलोनी, राजेंद्रा पार्क यूपीएचसी तथा नाथूपुर यूपीएचसी में पड़ने वाले क्षेत्रों में टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को टीकाकरण करने के बाद 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन में भी रखा जाता है। वैन के माध्यम से एक दिन में कम से कम 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से इस मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लग सके। जिले में टीकाकरण के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड-7 में मेयर मधु आजाद के कार्यालय में भी शिविर का आयोजन किया गया।
कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील
इस अवसर पर मेयर ने लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार टीकाकरण करवाने की अपील की। साथ ही मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल व दो गज की दूरी का पालन अवश्य करने की सलाह दी। कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम व निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, प्रियव्रत कटारिया, धर्म सिंह नंबरदार, बबलू कटारिया, त्रिवेणी राघव, हरीचंद, मामचंद शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें