फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब दीक्षा एप से जुड़ेगा हर शिक्षक और विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी ने नई कार्ययोजना जारी की, शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जुलाई 2026 के लिए दीक्षा पोर्टल की नई कार्ययोजना जारी की है। इसके तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डायट प्राचार्यो और जिला, खंड व समूह स्तर के समन्वयकों को जरूरी निर्देश भेजे गए हैं। इसका मकसद स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों व विद्यार्थियों को दीक्षा एप से जोड़ना है।

निर्देशों के अनुसार जुलाई महीने में सभी प्राथमिक, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के साथ-साथ डीएलएड के सभी विद्यार्थियों का दीक्षा पोर्टल पर चल रहे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। सभी शिक्षकों को तय समय के भीतर अपने प्रशिक्षण भी पूरे करने होंगे। डीएलएड कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी दीक्षा पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को दीक्षा ग्रीष्मकालीन प्रश्नोत्तरी-2026 में शामिल करने और 30 जुलाई तक सभी छात्र छात्राओं को यह प्रश्नोत्तरी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीईआरटी ने स्कूलों में चल रही सूक्ष्म सुधार परियोजना के काम समय पर पूरे करने और उनकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। जिला, खंड और समूह स्तर के अधिकारी तय संख्या में स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को सप्ताह में कम से कम दो कक्षाओं में दीक्षा पोर्टल की डिजिटल अध्ययन सामग्री का उपयोग करके पढ़ाई कराने के लिए कहा गया है। परिषद ने सभी जिलों को समय पर प्रगति रिपोर्ट भेजने और जुलाई के सभी लक्ष्य तय समय सीमा में पूरे करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें