फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब घर बैठे उठेगा मलबा और कचरा

विज्ञापन
मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी
विज्ञापन
एफएंडसीसी ने 9 कार्यों को दी मंजूरी, छहों जोन में बढ़ेगा मानवबल और मशीनरी
विज्ञापन

नंबर गेम - 47.26 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
नंबर गेम 02 - 500 टन प्रतिदिन सीएंडडी वेस्ट उठाने की होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी (एफएंडसीसी) ने 47.26 करोड़ रुपये के नौ कार्यों को मंजूरी दी है। मंगलवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की 10वीं बैठक में सभी छह जोन में अतिरिक्त मानवबल और मशीनरी उपलब्ध कराने, सीएंडडी वेस्ट के डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरा प्रोसेसिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
जोन-1 से जोन-6 तक प्रत्येक जोन में अतिरिक्त मानवबल एवं मशीनरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जैसी मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जोन को 4.55 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। छहों जोन में इस मद पर करीब 27.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे वार्ड और जोन स्तर पर कचरा उठान, सफाई कार्य और विशेष स्वच्छता अभियानों को गति मिलेगी। अभी 3200 सफाई कर्मचारी निगम में है। योजना के अनुसार, 1800 कर्मचारी और बढ़ जाएगे। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड तीन-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी ओर कमेटी ने 500 टन प्रतिदिन निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के डोर-टू-डोर कलेक्शन को भी मंजूरी दी है। इस कार्य पर करीब 4.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे निर्माण मलबे के व्यवस्थित संग्रहण और प्रबंधन के साथ सड़कों, खाली स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर इसके अनियंत्रित जमाव को रोकने में मदद मिलेगी। नगर निगम गुरुग्राम में 36 वार्ड हैं।
विज्ञापन


चार शेड में होगी कचरे की प्रोसेसिंग
दैनिक रूप से उत्पन्न कचरे की प्रोसेसिंग के लिए चार सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर शेड विकसित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए करीब 9.92 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन एवं रखरखाव के कार्य को भी मंजूरी दी गई है। छह महीने के लिए इस पर 5.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मशीनों के नियमित संचालन से प्रमुख सड़कों और चिन्हित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर का स्वच्छ बनाना निगम की प्राथमिकता : मेयर
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाना निगम की प्राथमिकता है। सभी छह जोन में अतिरिक्त मानवबल और मशीनरी, सीएंडडी वेस्ट का डोर-टू-डोर कलेक्शन और कचरा प्रोसेसिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। स्वीकृत कार्यों से छहों जोन में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे और प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, एफएंडसीसी सदस्य सुंदर सिंह व आशीष गुप्ता, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, निगम सचिव डॉ. सिद्धार्थ खंडेलवाल सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें