गुरुग्राम। ईएसआईसी के उप क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। इसमें श्रम संहिताओं, श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। 50 से अधिक नियोक्ताओं ने भाग लिया। हरिओम प्रकाश ने श्रम सुधारों का उद्देश्य बेहतर सामाजिक सुरक्षा बताया। सन्नी कुशवाहा ने नए श्रम कोड के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। संवाद