फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब तो सचेत हो जाइये, मास्क जरूर लगाइये’

विज्ञापन
गुरुग्राम के लघु सचिवालय में बिना मास्क लगाए कार्यालय में बैठे सरकारी कर्मचारी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। बिना मास्क वाले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं लेकिन लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा ही कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कर्मचारी ही बिना मास्क लगाए कार्यालयों में बैठ रहते हैं और आराम से लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताज्जुब है कि बातचीत के दौरान वे अपना काम भी करते चल रहे हैं। ऐसे में उनका रोज सैकड़ों लोगों से मिलना-जुलना होता है। लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इन कर्मचारियों पर पड़ रही और न ही इनको कोई टोकने वाला है। ऐसे में गुरुग्राम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कैसे कोरोना संक्रमण की लड़ाई जीतने में कामयाब हो सकेगा। मंगलवार को लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र में अपना कार्य करवाने पहुंचे लोग सामाजिक दूरी नहीं बनाए हुए थे और एक-दूसरे से सटकर खड़े हुए थे।
सचिवालय में ही इन लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनवाने के लिए किसी पुलिसकर्मी या कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। जबकि एसडीएम कार्यालय के सामनेे ही सरल केंद्र का दरवाजा है। ऐसी ही स्थिति लघु सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर आरटीए कार्यालय में देखने को मिली। आरटीए कार्यालय की खिड़की पर गाड़ियों के फिटनेस प्रमाणपत्र लेने वाले बिना सामाजिक दूरी का ध्यान रखे ही एक-दूसरे से सटे हुए थेे। लेकिन आरटीए सचिव व अन्य कार्यालय कर्मचारी भी लाइन में लगे लोगों को के बीच सामाजिक दूरी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं करवा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर लघुु सचिवालय में कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही बैठे थे।
विज्ञापन

सरल केंद्र के पास रेडक्रॉस के काउंटर पर कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही बैठकर यहां सलाह लेने आने वाले लोगों सेे बातचीत कर रहा था। वहीं पांचवीं मंजिल पर बने जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में बिना मास्क लगाए ही कर्मचारी बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें