फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टास्क फोर्स की बैठक में गैर-हाजिर 17 अस्पताल प्रबंधकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने कोविड से निपटने के लिए बुलाई थी बैठक
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे अस्पताल प्रबंधकों से जताई नाराजगी, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला टास्क फोर्स की बैठक में अनुपस्थित रहे 17 अस्पतालों के प्रबंधकों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसमें बैठक में गैरहाजिर रहने का कारण व स्थिति पर जवाब तलब किया है।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक बुलाई थी। बैठक में जिला स्तर पर बढ़ते कोरोना के मामलों, मॉक ड्रिल, इंफ्लुएंजा, यू-विन, खसरा और रूबेला (एमआर) उन्मूलन, डेंगू और मलेरिया जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल होने की जानकारी सभी अस्पतालों को ईमेल के माध्यम से भेजी गई। साथ ही कोविड एस 3 पोर्टल व्हाट्सएप ग्रुप में भी सूचना भेजी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बावजूद गैरहाजिर रहे अस्पतालों के प्रति जिला उपायुक्त (डीसी) निशांत यादव ने नाराजगी जताते हुए इसे कोविड वृद्धि के बीच लापरवाही माना है। इस कारण संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर बैठक में शामिल ना होने को लेकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों को भेजा गया नोटिस
आर्टेमिस अस्पताल, पारस अस्पताल, मणिपाल अस्पताल गुरुग्राम, सिग्नेचर अस्पताल, क्लाउडनाइन अस्पताल, आर्यन अस्पताल, मेयोम अस्पताल, सत्यम अस्पताल, डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, सिल्वर स्ट्रीक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, उमा संजीवनी अस्पताल, आरबीएस अस्पताल, कैलाश अस्पताल, लाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, साई सिद्धि अस्पताल, प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, ईएसआई मानेसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें