फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों की जहर देकर मारने के मामले में नहीं कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-71 में दो बेसहारा कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की गई मगर उसमें कोई ऐसी बात सामने नहीं आयी है कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो। पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क साधा है। उनके अनुसार ही जांच आगे होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीपुल्स फॉर एनीमल्स संस्था की सदस्य नीति चावला ने ईमेल करके पुलिस अधिकारियों को बताया कि 18 जून को उनको एक कुत्ता सेक्टर-71 के सीएचडी एवेन्यू के पास मरा मिला था। रविवार को दूसरा कुत्ता भी उसी के आसपास मरा मिला। दोनों के पास खाने का सामान मिला था। इसके बाद उनका संदेह यकीन में बदल गया। इससे पहले इसी अपार्टमेंट में रहने वाली मोनिका मित्तल भी इस तरह की शिकायत कर चुकी है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने नीति के बयान के आधार पर है अपार्टमेंट के ईस्टेट मैनेजर सहित 14 लोगों के खिलाफ कुत्तों को जहर देकर मारने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जिनको आरोपी बनाया है, उनमें सोसाइटी के इस्टेट मैनेजर संजय सिंह, एडमिन माधवेंद्र यादव, अल्फा जी कार्प, गगन, अनुराधा, कृतिका, तृशा,आनंदिता, मोनिका शर्मा,नेहा गुप्ता, मीना गुप्ता,रविन्द्र, वेविन देसाई व सोनिया गोयल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बादशाहपुर थाना प्रभारी दिनकर के अनुसार अब तक की छानबीन में आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ नहीं आया है। शिकायतकर्ता को बुलाया गया है। उनसे बातचीत के बाद ही जांच आगे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें