गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों के लिए आयोजित वीडियो निर्माण प्रतियोगिता की समयसीमा बढ़ा दी है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों को राज्य स्तरीय एसएयूएस किट का उपयोग सिखाना है।
निदेशालय के अनुसार शिक्षकों अब वीडियो क्लस्टर को 26 सितंबर तक भेज सकते हैं। क्लस्टर द्वारा वीडियो चयन और ब्लॉक को भेजने की समयसीमा 3 अक्तूबर तक रहेगी। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर चयनित वीडियो जिला स्तर पर 10 अक्तूबर तक और जिला स्तर पर चयनित वीडियो राज्य स्तर पर 17 अक्टूबर तक भेजे जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए वीडियो की प्रस्तुति और मूल्यांकन 27 से 31 अक्तूबर के बीच होगा जबकि प्रतियोगिता के परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे। निदेशालय ने सभी शिक्षकों को समय पर वीडियो तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बताया गया कि विस्तृत जानकारी और गाइडलाइंस निपुण हरियाणा के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध हैं। संवाद