फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर के नौ चौक यातायात के लिहाज से बनेंगे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए और गुरुग्राम पुलिस उठा रही कदम, कुछ चौक पर स्लिप रोड बनवाकर जाम से दिलाई जाएगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के नौ चौक यातायात के लिहाज से गंभीर है। इन चौक पर सड़क इंजीनियरिंग में सुधार कराकर यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और यातायात पुलिस मिलकर शहर में यातायात को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं।
यातायात पुलिस ने शहर के आंबेडकर चौक, कादरपुर चौक, एचबीआर चौक, आर्टिमिस अस्पताल क्रॉसिंग, खुशाल शाद चौक, सेक्टर 63 व 64, कबूतर चौक, इमार पाम और एसपीआर रोड स्थित सेक्टर 74 जंक्शन शामिल किए है। इन जगहों पर अक्सर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में इन चौक में जरूरी सुधार कराने का एजेंडा सड़क सुरक्षा कमेटी में रखा गया था। इसमें इन चौक पर सड़क संबंधी जरूरी कार्यों पर चर्चा हुई थी। योजना के अनुसार कुछ चौक पर स्लिप रोड बनवाकर जाम से राहत दिलाने की योजना है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के अनुसार शहर में जाम वाली जगहों पर काम किया जा रहा है ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए यातायात सुधार के लिए कदम उठाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि शंकर चौक पर यातायात में बदलाव से वाहन चालकों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए शहर के चौक को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए कुछ चौक पर सड़क सुरक्षा के अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं। इन जगहों पर साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई और फुटपाथ समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। जीएमडीए की योजना है कि वाहनों चालकों के साथ पैदल यात्रियों को राहत मिले। गोल्फ कोर्स रोड स्थित ब्रिस्टल चौक, सेक्टर नौ टी प्वाइंट पर जाम को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे। सेक्टर नौ में वाहन चालकों के लिए यूटर्न बनाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें