गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के पैनल पुनर्गठन हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 मार्च तक कर दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह-सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कादियान ने बताया कि पहले अंतिम तिथि छह फरवरी तक थी। इस योजना के अंतर्गत शिक्षक (सेवानिवृत्त शिक्षक सहित), सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू विद्यार्थी/शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं विधि के छात्र, सामाजिक संगठनों-स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा अन्य उपयुक्त व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। संवाद