पुन्हाना। उपमंडल के जमालगढ गांव से पुन्हाना पुलिस ने काटने के लिए लाए गए 9 ऊंटों को जिंदा बचाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि, इस दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने में कामयाब रहे। पुन्हाना पुलिस ने मामले में दो नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुन्हाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की आजाद पुत्र नुरू निवासी फिरोजपुर झिरका व आसू पुत्र इल्ली निवासी गौधोला व अन्य 6-7 लोगों ने कुछ ऊंटों को जमालगढ़ के रास्ते में बांध कर रखा हुआ है। साथ ही कुछ ऊंटों को कैंटर में भरकर बांध कर बेरहमी से खडा कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर गांव की ओर भाग निकले। पुलिस ने कैंटर से 5 ऊंट बरामद किए तथा 4 ऊंटों को जोहड़ के पास से बरामद किया। आरोपियों ने बेरहमी से सभी ऊंटों के मुंह व पैर बांध रखा था। पुलिस ने बरामद ऊंटों को देखभाल के लिए भेजा और केंटर को कब्जे में ले लिया। संवाद