फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनजीटी के एक्सपर्ट ने बंधवाड़ी प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मंगलवार को नगर निगम के बंधवाड़ी प्लांट का एनजीटी के ज्यूडिशियल एक्सपर्ट मेंबर डॉ. ए सैंथिल वेल ने औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कचरा निस्तारण और लीचेट प्रबंधन का करीब दो घंटे तक बारीकी से जायजा लिया। साथ ही कचरा निस्तारण प्रक्रिया, लीचेट प्रबंधन और निस्तारित कचरे की खपत समेत अन्य स्थिति देखी।
विज्ञापन

करीब 6 साल से बंधवाड़ी में बने कूड़े के पहाड़ के निस्तारण को लेकर मामला विचाराधीन है। इस मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होनी है। एनजीटी की फटकार के बाद भी नगर निगम द्वारा तय नियमों और लक्ष्य के अनुसार कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जबकि जून माह तक कूड़े के पहाड़ को समाप्त करने की समय सीमा तय की हुई है। लापरवाही के चलते एनजीटी सुनवाई के दौरान कई बार अधिकारियों को चेतावनी दे चुकी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक बंधवाड़ी प्लांट में एनजीटी के ज्यूडिशियल एक्सपर्ट ने प्लांट का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अरावली के आसपास का इलाका भी देखा। जहां कचरे के कारण नुकसान की शिकायतें आ रही हैं। बताया गया कि ज्यूडिशियल एक्सपर्ट अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौपेंगे। इस रिपोर्ट की अगली सुनवाई में अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें