गुरुग्राम। पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा और हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (एचएसआरएल) से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लान्ड्रिंग मामले में विशेष पीएमएलए अदालत में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। इस मामले में सुनवाई विशेष न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में चल रही है।
अदालत में शिकायत पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर दोनों पक्षों की ओर से बहस की गई। इससे पहले 23 जुलाई को हुई सुनवाई में अदालत ने संजीव अरोड़ा के पक्ष को ईडी की शिकायत और उससे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। साथ ही कंपनी की ओर से पावर ऑफ अटार्नी दाखिल करने के निर्देश देते हुए मामले को 6 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रखते हुए सुनवाई को 18 अगस्त के लिए तय कर दिया है। संवाद