फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में नए जल संयंत्र और पाइपलाइन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आवासीय और औद्योगिक इलाकों के विकास पर करीब 490 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में बढ़ती आबादी और तेजी से फैल रहे औद्योगिक क्षेत्र को देखते हुए सरकार ने बड़े स्तर पर जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र के आवासीय और औद्योगिक इलाकों के विकास पर करीब 490 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आने वाले कई साल में पानी की कमी को दूर करना और लोगों तक बेहतर पेयजल पहुंचाना है।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत नए जल उपचार संयंत्र लगाए जाएंगे और कई क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे रिहायशी सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास के गांवों तक साफ पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। परियोजना के पहले चरण में आईएमटी मानेसर और ट्रांसपोर्ट हब के आसपास काम शुरू किया जाएगा। यहां नया कच्चा पानी आउटलेट भी बनाया जाएगा, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन


पहले इस परियोजना की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम यानी एचएसआईआईडीसी के पास थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इसका कार्य सिंचाई विभाग को सौंप दिया है। विभाग की ओर से परियोजना पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पहले और दूसरे चरण के लिए वर्ष 2026-27 के दौरान बजट खर्च किया जाएगा, जबकि तीसरे और चौथे चरण को जीएमडीए और मानेसर नगर निगम द्वारा पूरा करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि योजना के तहत 10 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मॉड्यूलर जल उपचार संयंत्र लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर ऐसे कई संयंत्र विकसित किए जाएंगे। इनसे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें