फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच जून से एसआईआर, बीएलओ करेंगे मतदाताओं का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भी उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 एक जुलाई से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इस अभियान के लिए एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता बनने के पात्र होंगे। अभियान का प्रारंभिक चरण 5 से 14 जून तक चलेगा, जिसमें बीएलओ, ईआरओ और बीएलए को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



इसके बाद बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे और हस्ताक्षर सहित फॉर्म प्राप्त करेंगे। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन



14 से 26 जून तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा, ताकि किसी केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता न हों और किसी को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी न तय करनी पड़े। साथ ही एक ही परिवार और क्षेत्र के मतदाताओं को एक ही केंद्र से जोड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन




21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी
डीसी ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन और निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 15.55 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 35 प्रतिशत से अधिक की मैपिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें