फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से नई वॉल्वो बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोडवेज की वॉल्वो बसों में सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज ने बंद पड़ी वॉल्वो बसों की सेवा अगले माह से रूटों पर शुरू करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, यात्री पुरानी वॉल्वो की बजाय नई वॉल्वो में सफर कर सकेंगे। अगले माह से करीब एक दर्जन और नई वॉल्वो बसें गुरुग्राम डिपो में आने की संभावना जताई जा रही है। जबकि सात नई बसें पहले ही डिपो में आ चुकी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से वॉल्वो बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या घट गई थी। वॉल्वो बसों के लिए यात्री नहीं मिलने के कारण बसें खाली ही लंबे रूटों पर चलाई गई, इससे विभाग को फायदे की जगह काफी नुकसान हो गया। इस कारण विभाग ने गुरुग्राम से चलने वाली सभी वॉल्वों को बसों को बंद कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले माह से अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो सितंबर के पहले सप्ताह से ही वॉल्वो की नई बसों को रूटों पर चलाया जाएगा।
विभाग लंबे रूटों के लिए वॉल्वो की नई बसें खरीद रहा है। गुरुग्राम डिपो में सात वॉल्वो बसें पहले आ चुकी हैं और अगले माह तक 20 बसें और आने की उम्मीद जताई जा रही है। इन बसों के आने से गुरुग्राम चंडीगढ़, अंबाला, आगरा, जयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें