फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की सेंट्रल पेरिफेरल रोड का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को जोड़ती है सीपीआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 83-84 के सामने मास्टर रोड का सुधार कार्य कराने जा रहा है। करीब 2760 मीटर लंबी सड़क बेहतर होने से एनएच-48 और सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) की कनेक्टिविटी बेहतर हाेगी। इस पर करीब 18.98 करोड़ खर्च होंगे और काम पूरा करने का लक्ष्य 18 माह रखा गया है।
जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सीपीआर महत्वपूर्ण सड़क है। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है और 30 सितंबर को खोला जाएगा। सड़क का जीर्णोद्धार होने से काफी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। अन्य सड़कों को बेहतर करने की योजना है और डीपीआर को फाइनल किया जा रहा है। इसमें शहर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें शामिल हैं। एमजी रोड, बसई और शीतला माता समेत अन्य सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को सीपीआर जोड़ती है। सड़क जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। न्यू गुरुग्राम की इस सड़क के साथ काफी सोसाइटियां बसी हुई हैं। जीएमडीए के अनुसार, छह लेन की सड़क को बनाया जाएगा। सड़क पर स्ट्रीट लाइटों का प्रावधान कराया जाएगा। इस सड़क के साथ सेक्टर-81, 82, 83, 84 और 85 के लोगों को राहत मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एलन माॅल से सीपीआर से सीधे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल तक पहुंच सकेंगे। हाल में ही सीपीआर की जीर्णोद्धार करने की योजना को सीईओ ने मंजूरी दी थी। इसके बाद जीएमडीए ने इस कार्य को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें