फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखी गई थीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस अभियान शुरू हुआ। 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान की थीम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखी गई है। अभियान के पहले दिन ही स्कूलों में विद्यार्थियों को खेल और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेल, व्यायाम और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान खत्म होने के बाद स्कूलों को आयोजित गतिविधियों और उनमें शामिल विद्यार्थियों की जानकारी की रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें