फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल कुआं चौक पर जमा हुआ गंदगी का ढेर, दुकानदारों और राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अब कर्मचारियों की हड़ताल 9 से 11 अगस्त तक तीन दिन और जारी रहेगी। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है और जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं।नगरपालिका संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चावरिया, बसंत कुमार एवं हेमंत खेरलिया ने कहा कि सरकार ने कई बार कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 13 मई 2026 को लिए गए निर्णय को लागू नहीं किए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उनके साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन समाजसेवी एवं विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त रमेश कामरा भी धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लाल कुआं चौक पर गंदगी का ढेर:
हड़ताल के तीसरे दिन शहर के लाल कुआं चौक पर सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का बड़ा ढेर जमा हो गया। कूड़ा सड़क के बीच तक फैलने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना रहा और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें