फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, कुल्हाड़ी के वार में होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज, निगम आयुक्त बोले- व्यवहार अनुचित, अभियान जारी रहेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गांव भांगरौला में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम मानेसर की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक होमगार्ड घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना खेड़की दौला में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव भांगरौला में अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ गया और कुछ लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने धारदार कुल्हाड़ी से टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी काम में बाधा डालना और कर्मचारियों पर हमला करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि सरकारी जमीन से अपना कब्जा स्वयं हटा लें और कोई भी नया निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से अनुमति जरूर लें। बिना मंजूरी के किए गए निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें