गुरुग्राम। गांव सिकंदपुर में अरावली की पहाड़ियों में बने होटल ली मेरिडियन ने नगर निगम की कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। सोमवार को निगम के संयुक्त आयुक्त ने टीम के साथ निगम की जमीन पर बनाए गए रास्ते, पार्क और पार्किंग में पांच बोर्ड लगा दिए हैं।
सिंकदरपुर गांव में निगम की जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर काफी समय से मामला चला आ रहा है। इससे पहले भी निगम कई बार यहां चेतावनी बोर्ड लगा चुका है। होटल मालिक ने निगम की इस जमीन पर कब्जा कर अपनी पार्किंग और पार्क बना दिया है। लेकिन अब नगर निगम ने यहां बोर्ड लगाकर पार्क को आम लोगों के लिए भी खोल दिया है। संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री ने बताया कि निगम की जमीन पर होटल मालिक ने काफी समय से कब्जा किया हुआ था, जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए यहां बोर्ड लगवाए गए हैं।