फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम ने 3 असुरक्षित भवनों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर नगर निगम गुरुग्राम की इनफोर्समैंट विंग द्वारा शुक्रवार को भी विशेष तोडफ़ोड़ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उन जर्जर व असुरक्षित भवनों को गिराने के लिए की गई जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे।
विज्ञापन




शुक्रवार को सहायक अभियंता आरके मोंगिया, कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर एवं वरूण वशिष्ठ जेसीबी लेकर गांव झाड़सा पहुंचे। टीम ने यहां पर तीन जर्जर व असुरक्षित भवनों को ध्वस्त किया। सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने बताया कि ऐसे ढांचों को समय पर हटाना नागरिकों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। निगम पूरी गंभीरता से यह सुनिश्चित कर रहा है कि असुरक्षित व अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें