फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अधूरा यूटर्न वाहन चालकों ने खुद खोला, हादसे का खतरा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास बन यू टर्न से जाते लोग । अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परीचौक के पास बन रहे यूटर्न को वाहन चालकों ने शुक्रवार को खुद ही खोल दिया। यह यूटर्न अभी अधूरा है। रात के समय सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा संकेतक और रिफ़लेक्टर जैसे काम अभी यहां बाकी हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 25 सितंबर से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड में वीवीआईपी और निवेशकों की आवाजाही को देखते हुए इस यूटर्न को बनाया है। परी चौक पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए इसकी जरूरत बताई गई थी। प्राधिकरण ने एक सप्ताह में काम पूरा करने की बात कही थी। लेकिन, करीब दो सप्ताह बाद भी इसे नहीं खोला जा सका। अब वाहनों ने खुद से यहां से निकलना शुरू कर दिया है। वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर भी यहां से हटा दिए गए हैं। किसी हादसे को देखते हुए अब खुद प्राधिकरण ने भी आरसीसी के अपने बैरियर वहां से हटा लिए हैं।मौके पर स्थिति यह है कि काम अभी अधूरा पड़ा हुआ है। यूटर्न की लेन को सेपरेट करने के लिए बोलार्ड लगाने का काम भी यहां अधूरा है। इसके बाद भी परी चौक की रोटरी के जाम से बचने के लिए एक्सपो मार्ट की तरफ से आने वाले वाहन यहां से गुजरना शुरू हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपायों के यूटर्न खोलना वाहनों के लिए खतरनाक हो सकता है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। ऐसे में रात के समय खासतौर पर सड़क दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अभी यूटर्न का फिनिशिंग का काम चालू है। कुछ समय के लिए यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर छोड़े गए हैं जिससे यह पूरी तरह व्यवस्थित हो सकें। अगले सप्ताह ही इसे ट्रैफिक पुलिस की सहमति से खोला जाएगा। जहां से लोगों ने निकलना शुरू कर दिया है। उसे रोक दिया जाएगा जिससे कोई दुर्घटना न हो।
- राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें