रबूपुरा। भाजपा नेता हरीश सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी के महामंत्री की जिम्मेदारी दुबारा सौंपी गई है। हरीश सिंह रबूपुरा के रहने वाले हैं और लंबे समस ये पार्टी में सक्रिय हैं। उन्हें नई क्षेत्रीय कमेटी में दोबारा क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी देने के साथ ही पार्टी ने विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखे हुए संगठन ने उन्हें पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी है। ब्यूरो