फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चरखी दादरी के ध्यानार्थ<bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>- पटरी पार कर रही मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन हुआ हादसा, सौ मीटर तक बिखरे दोनों के शरीर के टुकड़े
विज्ञापन

अपनी बेटी ममता के घर से वापस जा रही थीं 82 वर्षीय मां, जयपुर के लिए पकड़नी थी ट्रेन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पटरी पार कर रही मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दोनों के शरीर के कई हिस्से हो गए और करीब सौ मीटर तक शवों के टुकड़े बिखर गए। मृत महिलाओं की पहचान गुरुग्राम के बास हरिया गांव निवासी ममता देवी (48) और उनकी मां मधुबाला (82) निवासी राणिला गांव, चरखी दादरी के रूप में हुई है।
जीआरपी ने बिखरे पड़े शवों के टुकड़ों इकट्ठा किया। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम केे बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों के मुताबिक, मधुबाला अपने बेटे बसंत और बेटी बबली के साथ बास हरिया गांव में शादीशुदा बेटी ममता के पास आई थीं। बृहस्पतिवार को उनको जयपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। ममता व उनके पति विनोद तीनों को छोड़ने रेलवे स्टेशन आए थे।
विज्ञापन

एक साथ दो पटरियों पर आई
रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सभी पटरी पार कर रहे थे। ममता के पति विनोद, बसंत और बबली के साथ आगे चल रहे थे। ममता मां मधुबाला के साथ पीछे थीं। इसी दौरान दिल्ली से रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई, जिस कारण मां-बेटी रुक गए लेकिन जिस ट्रैक पर वे रुके, उस पर दूसरी तरफ रेवाड़ी से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर भी बीकानेर एक्सप्रेस आ गई, और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
-
फुटओवर ब्रिज होने के बाद भी ट्रैक पार करते हैं लोग

रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज होने के बाद भी लोग रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ रेलवे ट्रैक पार करने से लोगों को मना करती है, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण लोग ट्रैक पार करने बाज नहीं आ रहे। जीआरपी व आरपीएफ की पुलिस टीमों के सामने ही लोग ट्रैक पार करते हैं। कई बार देखा गया है कि रेलवे स्टेशन पर कोई मालगाड़ी खड़ी होती है तो लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए मालगाड़ी के नीचे से निकलते हैं। ऐसे में उनके हादसे का शिकार होने की संभावना रहती है। बृहस्पतिवार को हुए हादसे में भी इन महिला व उनके परिवार वालों ने फुटओवर ब्रिज से ट्रैक पार करने की बजाय सीधे रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन












वर्जन







रेलवे ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। - बाबू लाल, एसआई व जांच अधिकारी, जीआरपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें