फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनगणना के लिए क्विक रिस्पांस टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जनगणना के काम को सुचारू, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नगर निगम ने सभी जोन में क्विक रिस्पांस टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त शहर जनगणना अधिकारी-सह-ज्वाइंट कमिश्नरों को अपने-अपने जोन में क्विक रिस्पांस टीमों को इसके लिए कहा गया है। निगम प्रशासन के अनुसार गठित की जाने वाली क्यूआरटी फील्ड में तैनात एन्यूमरेटरों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक सहायता एवं सहयोग देंगी। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान भी सुनिश्चित करेंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक क्विक रिस्पांस टीम प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट संबंधित सिटी जनगणना अधिकारी-सह-अतिरिक्त आयुक्त को सौंपेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें