फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तय समय पर फ्लैट का कब्जा न देने पर बिल्डर देगा ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में किया था फ्लैट बुक, फरवरी 2024 में मिलना था पजेशन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फ्लैट खरीदार को तय समय पर पजेशन न देने पर बिल्डर को खरीदार से ली गई राशि पर 10.80 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। विकास पार्क्स बिल्डर ने करीब एक साल की देरी से फ्लैट का पजेशन दिया है। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) गुरुग्राम के चेयरमैन अरुण कुमार ने दिया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के सर्व नगर के सिविल लाइंस निवासी मिनाली गुप्ता ने अथॉरिटी में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने सेक्टर-104 स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे के पास विकास पार्क्स बिल्डर की तरफ से विकसित किए जा रहे हीरो होम्स रेजिडेंशियल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में मई 2019 में फ्लैट बुक किया था। इसके लिए लिए वह बिल्डर को समय पर पूरी राशि दे चुकी थी। कंपनी से साथ हुए करार के अनुसार फरवरी 2024 में उन्हें फ्लैट का पजेशन मिलना था। इस अवधि में कोविड-19 के कारण छह महीने की ग्रेस अवधि भी शामिल थी लेकिन बिल्डर ने 25 फरवरी 2025 को कब्जा देने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेरा ने अपने आदेश में निर्देश दिया कि बिल्डर को घर खरीदार की जमा राशि पर 10.80 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज देना होगा। यह ब्याज 29 फरवरी 2024 से लेकर कब्जे का ऑफर दिए जाने के दो महीने बाद तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें