फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 दिन में 6000 से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नए गैस कनेक्शन जारी करने पर लगाई रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गैस संकट गहराता जा रहा है और हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गैस सिलिंडर की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदनों की संख्या में अचानक तेज उछाल देखा जा रहा है। बीते 20 दिन में 6000 से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। आमतौर पर हर महीने 2200 से 2500 आवेदन ही आते थे। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल नए गैस कनेक्शन जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि पहले से मौजूद उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस फैसले से नए आवेदकों में निराशा बढ़ गई है, सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं। स्थिति को सामान्य रखने के लिए एजेंसियों पर पांच किलो का छोटू सिलिंडर की सुविधा की गई है, जिसे किसी भी गैस एजेंसी पर आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें