फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में उठाया खौफनाक कदम: मां ने की ढाई साल की बेटी की निर्मम हत्या, गला काट किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 07 Apr 2026 12:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-9 थाना प्रभारी एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर और सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
Gurugram News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना के अंतर्गत सूर्या विहार कॉलोनी के एक मकान में 30 वर्षीय महिला नेहा शर्मा ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी अनिका की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। झगड़े के बाद आधार शर्मा काम पर चले गए। शाम करीब 6 बजे जब वह ऑफिस से घर लौटे, तो घर में भयावह मंजर देखा। उनकी ढाई साल की बेटी अनिका और पत्नी नेहा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और नेहा के गले पर गहरी चोट लगी हुई थी। 

पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को आर्टिमेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ढाई साल की अनिका को मृत घोषित कर दिया। नेहा शर्मा की हालत अभी भी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पति आधार शर्मा का कहना है कि पत्नी नेहा ने पहले बेटी अनिका की हत्या की और फिर खुद कैंची से अपना गला काट लिया। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


आधार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। वह मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाले हैं और करीब चार साल पहले शादी हुई थी। परिवार सूर्या विहार में किराए के मकान में रह रहा था।

सेक्टर-9 थाना प्रभारी एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर और सबूत एकत्र किए हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या किस हथियार से की गई और क्या कोई पूर्व नियोजन था। पुलिस नेहा शर्मा के स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें