फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किचन में खाना बना रही महिला पर बंदर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

किचन में खाना बना रही महिला पर बंदर ने किया हमला

-ग्रेनो वेस्ट की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी में शनिवार को किचन में घुसकर बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला किचन में खाना बना रही थी। घटना के बाद से निवासियों में रोष है। आरोप है कि सोसाइटी में बंदरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। रोजाना किसी ना किसी फ्लैट में घुसकर आंतक मचा रहे हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बंदर फ्लैट की किचन में घुस गया। किचन का दरवाजा लगा हुआ था, लेकिन बंदर उसे खोलकरअंदर चला गया। उस समय महिला खाना बना रही थी। महिला ने बंदर पर ध्यान नहीं दिया। बंदर किचन में चला गया। उसके बाद महिला का ध्यान जब बंदर पर पड़ा तो महिला की चीख निकल गई। बंदर ने महिला पर झपट्टा मारा। महिला ने किसी तरह अपने आप को बचाया और बाहर भाग गई। बंदर काफी देर तक वहां रहा और सामान बिखेर दिया। उसके बाद बंदर भी बाहर चला गया। निवासियों ने बताया कि बंदर बालकनी से अंदर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें