फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में युवती के सामने अश्लील हरकत करने वाला शख्स गुरुग्राम से गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2020 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-पकड़े जाने के डर से मनचले ने चंद मिनटों में बदली मेट्रो
-आरोपी युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर युवती से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि मूलरूप से यूपी के हमीरपुर निवासी 25 वर्षीय दिनेश पुत्र रामसेवक सुशांत लोक फेज-2 स्थित एमकेएम मार्केट के पास रहता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले पीड़ित युवती बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराते हुए युवती ने सोशल मीडिया पर अपलोड की गई अपनी पोस्ट की बातें दोहराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मेट्रो थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस को जांच में सहयोग के लिए लगाया गया।

मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद पुलिस पीड़िता को लेकर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा जांच पड़ताल की। पीड़िता को आरोपी की पहचान के लिए फुटेज भी दिखाई। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसका पीछा नहीं कर रहा था। एक्सक्लेटर पर चढ़ने के बाद आरोपी उसका पीछे आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें