फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस: हत्या के 88 दिन बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश की, बताई मौत की यह वजह

Mon, 01 Apr 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मॉडल दिव्या पाहुजा की बहन ने सेक्टर 14 थाने में दर्ज कराई एफआईआर में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के भाई ब्रह्म और बहन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या के 88 दिन बाद सीआईए सेक्टर 17 की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनिल शर्मा की अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें मॉडल दिव्या पाहुजा की नशे में हुई नोक-झोंक के दौरान होटल मालिक अभिजीत की ओर से गोली मार कर हत्या करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बस स्टैंड के पास तीन जनवरी की रात सिटी प्वाइंट होटल में गोली मारकर मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसके शव को होटल मालिक के दोस्त बलराज ने पंजाब से निकलने वाली भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। उसके बाद सेक्टर 14 थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत को मौके पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। 

गिरफ्तार होने वालों में होटल मालिक का पीएसओ परवेश, उसकी गर्लफ्रेंड मेघा, होटल कर्मचारी हेमराज व ओम प्रकाश शामिल थे। हत्या के सबूत नष्ट करने के मामले में होटल मालिक के दोस्त बलराज व उसके एक अन्य साथी की भूमिका अहम बताई गई है। मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के बाद उसके दोस्त वहां पर बीएमडब्ल्यू छोड़कर फरार हो गए थे। 20 दिन की फरारी के बाद पुलिस टीम ने उसे कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर दिव्या पाहुजा का शव टोहना नहर से बरामद किया गया है।

गैंगस्टर के भाई-बहन को जांच में शामिल करेगी पुलिस
मॉडल दिव्या पाहुजा की बहन ने सेक्टर 14 थाने में दर्ज कराई एफआईआर में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के भाई ब्रह्म और बहन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या की जांच पूरी कर ली है। सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसमें अब तक गैंगस्टर परिवार की भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस टीम अपनी जांच पूरी करने के लिए दोनों को नोटिस देकर जांच में शामिल करेगी। उनकी ओर से बयान दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा।

होटल संचालक को भी नोटिस
पुलिस की जांच के दौरान होटल संचालक अनूप को भी नोटिस जारी किया गया है। उसकी ओर से मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गुमराह करने का आरोप है। पुलिस उसका भी बयान दर्ज करेगी। उस पर आरोप है कि अगर उसने जांच में पहले पुलिस टीम की मदद की होती तो दिव्या पाहुजा का शव शहर से बाहर न गया होता।
विज्ञापन

होटल मालिक को पिस्तौल की आपूर्ति करने वाले नदीम की तलाश
सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत को अवैध हथियार रखने का शौक था। उसका पीएसओ रोहतक का रहने वाला परवेश था। जिस पर रोहतक में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि उसे अवैध हथियार की आपूर्ति नदीम करता था। हत्याकांड में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद केवल एक गिरफ्तारी बच रही है। पुलिस टीम नदीम की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। एफआईआर में दर्ज नाम के आधार पर आरोपियाें को जांच में शामिल कराया जाएगा। - वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें