फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फीस का ऑनलाइन भुगतान करते ही हैंग हुआ मोबाइल, खाते से कटे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर लोन दिलाने के बहाने एक जालसाज ने की थी कॉल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्कूल में फीस का ऑनलाइन भुगतान करते ही एक युवक का मोबाइल हैंग हो गया और उसके बैंक खाते से तीन लाख रुपये डेबिट हो गए। इससे पहले एक जालसाज ने एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर लोन दिलाने के बहाने पीड़ित के मोबाइल पर कॉल की थी। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दी है।
बूंदी (राजस्थान) के बिजलवा गांव निवासी पुरुषोत्तम मीणा ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर क्षेत्र में एनबीआरसी में काम करता है। आठ अक्तूबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और लोन दिलाने को लेकर बातचीत करने लगा। इसके बाद पुरुषोत्तम ने कॉल काट दी। इसके कुछ देर बाद ही जब पुरुषोत्तम मीणा ने क्रेंद्रीय विद्यालय में अपने बेटे की 2,700 रुपये फीस का ऑनलाइन भुगतान किया तो उनका मोबाइल हैंग हाे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को दूसरे बच्चे की फीस का ऑनलाइन भुगतान करने लगा तो खाते में बैलेंस न होने का मैसेज मिला। जब बैंक खाते की जानकारी देखी तो आठ अक्तूबर को 1.75 लाख रुपये और 09 अक्तूबर को 1.25 लाख रुपये निकाले गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें