फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ सोनू और अदिति के मोबाइल का डाटा मिला खाली

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुरुग्राम। वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश परिवार की मौत के मामले में मोबाइल डाटा रिकवरी करने वाली एजेंसी डाइटेक की रिपोर्ट ने पुलिस को भी उलझन में ला दिया। एजेंसी की रिपोर्ट में डॉ सोनू और बेटी अदिति के मोबाइल में डाटा ही नहीं मिला। मोबाइल की हालत को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों मोबाइल से डाटा डिलीट किया गया है। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए कि आखिरकार मोबाइल में ऐसे क्या राज थे। जिसकी वजह से उनका डाटा डिलीट करना पड़ा। एजेंसी की रिपोर्ट के बाद साइबर विशेषज्ञ दोनों मोबाइल का डाटा रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. श्रीप्रकाश के घर से पानी के डिब्बे में तीन मोबाइल डूबे हुए मिले थे। इसमें दो एंरॉयड और एक एप्पल आईफोन था। आईफोन मोबाइल वाटरफ्रूफ होने के कारण खराब नहीं हुआ। जबकि बाकि दोनों मोबाइल चालू हालत में नहीं थे। इसके अलावा दो अन्य मोबाइल भी खराब हालत में पुलिस को मिले। पुलिस की ओर से एजेंसी डाइटेक को भेजे गए मोबाइल में सामने आया कि आईफोन अदिति का था जबकि सैमसंग एस-10 डॉ सोनू का था। ये दोनों मोबाइल की हालत ऐसी थी मानो इन्हें तोड़ा गया हो। एजेंसी ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में सामने आया कि डॉ सोनू और उनकी बेटी अदिति का मोबाइल पूरी तरह खाली मिला है। उसके व्हॉट्स अप और गैलरी समेत मोबाइल का डाटा डिलीट किया गया हो। दोनों मोबाइल को फैक्ट्री रीसेट किया गया। जिससे विशेषज्ञ डाटा रिकवर नहीं कर पाए।
इन रिपोर्ट ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक, अदिति का मोबाइल खाली मिलना, उसको सबसे पहले मारा जाना। इस पूरे हत्याकांड में सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो डॉ. सोनू की बहन और उसके परिवार के लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अदिति और डॉ सोनू से उनकी अच्छी बातचीत होती थी। पुलिस इनके कॉल डिटेल्स रिपोर्ट (सीडीआर) के आधार पर अभी तक 15 लोगों से अलग-अलग पूछताछ के अलावा उनके बयान दर्ज कर चुकी है इसमें अदिति के दोस्त, ननिहाल पक्ष के लोग, रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल है। इसमें डॉ सोनू के बुद्घिज्म के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें