फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अन्य दलों से अलग, चुनाव में जीतने पर जश्र नहीं मनाती और हार होने पर निराश भी नहीं होती : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा अन्य दलों से बहुत ही अलग पार्टी है। वह चुनाव में जीतने के बाद जश्न नहीं मनाती है और हार होने पर निराश भी नहीं होती है। पार्टी निरंतर संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगी रहती है। इस कड़ी में एक बार फिर पार्टी ने संगठन मजबूत करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह विचार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को गुरुग्राम से प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का मुख्य कारण उसके 11 करोड़ सदस्य होना है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का पूरे देश में छा जाने का लक्ष्य है। इस कड़ी में उन राज्य में सरकार बनाने के लिए संगठन तैयार करने का निर्णय लिया गया है जिनमें अभी तक पार्टी की सरकार नहीं बनी है। उन्होंने इस मामले में खास तौर पर पश्चिम बंगाल की चर्चा की। इसके अलावा उन सभी राज्यों में पार्टी का आधार बढ़ाना है जहां पर रही है या फिर सरकार है।
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मुख्य कारण उसके 11 करोड़ सदस्य होना रहा। इसके मद्देनजर पार्टी ने सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में भाजपा के करीब 33 लाख सदस्य हैं। इस तरह यहां तीन लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस दौरान उन बूथों पर अधिक सदस्य बनाए जाएंगे जहां पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को कम वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि सदस्य बनाने के लिए पार्टी सभाएं करेगी, स्टॉल लगाएगी, पार्टी के नेता मार्केट एवं अन्य भीड़ वाले स्थानों और घरों में जाकर लोगों को सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में पांच पौधे भी लगाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने कहा की 2014 से पहले पूरे देश में भाजपा संगठन की दृष्टि से केवल मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में सशक्त थी, लेकिन आज हरियाणा में लोकसभा की समस्त 10 सीटों को जीतकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को उन तीनों राज्यों के समकक्ष खड़ा कर दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व संासद सुधा यादव, विधायक उमेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, मेयर मधु आजाद, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण चन्द्रा वशिष्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें