फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर न पिलाने पर बदमाशों ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित शराब के ठेके पर मौजूद एक युवक पर कुछ बदमाशों ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने उनको बीयर पिलाने से मना कर दिया था। पीड़ित ने खेड़कीदौला थाने में मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-83 निवासी तनुज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार देर रात 11:30 द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित एक शराब के ठेके पर गए थे। वहां पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने तनुज से बीयर पिलाने की मांग की। इस पर तनुज ने पैसे न होने की बात कहते हुए बीयरपिलाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों बदमाशों ने तनुज पर हमला कर दिया और उनको घायल कर दिया। इतना ही नहीं जाते-जाते दोनों पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें