फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा पागलपन: नूंह में हिंदू कारोबारी को दूसरे धर्म का समझकर कार सवार युवकों ने पीटा, वो बताता रहा अपना धर्म

Wed, 09 Aug 2023 07:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह)

सार

पीड़ित का आरोप है कि वह केएमपी फ्लाईओवर पचगांव चौक पहुंचा तो बदमाशों ने कार आगे लगाकर रुकवा लिया। वह भागकर एक दुकान की तरफ चला गया तो थोड़ी देर बाद कुछ बदमाश आए और पीटने लगे।
विज्ञापन
नूंह हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के तावडू के गांव बेरी निवासी हिंदू समाज के युवक को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुस्लिम समझकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से बिलासपुर थाना पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

गांव बेरी के रहने वाले ट्रक चालक सतपाल ने बताया कि वह सूरत से अपनी गाड़ी में माल भरकर जमालपुर गुरुग्राम के लिए चला था। 6 अगस्त को  बिलासपुर चौक पर पहुंचा तो गाड़ी के साथ साइड में एक कार आई, जिसमें बैठे दो युवकों ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो पीछा शुरू कर दिया।

आरोप है कि केएमपी फ्लाईओवर पचगांव चौक पहुंचा तो बदमाशों ने कार आगे लगाकर रुकवा लिया। वह भागकर एक दुकान की तरफ चला गया तो थोड़ी देर बाद कुछ बदमाश आए। सतपाल का आरोप है कि मेवाती भाषा बोलने पर और मेवाती मुस्लिम समझ उनसे मारपीट की गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया, दो दांत टूट गए।
विज्ञापन

उन्होंने बार-बार गुहार लगाई कि वह हिन्दू है, लेकिन बदमाश पीटते रहे। पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंच गई, तो बदमाश जान से मारने की धमकी देखकर फरार हो गए। घायल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतपाल ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान भी फोन कर धमकी भरे अंदाज में जबरन समझौते का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें