प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री राजेश नागर ने सेक्टर-15 स्थित अटल कमल जिला भाजपा कार्यालय, खेड़ी मंडल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लिया और लोगों को बधाई दी। मंत्री ने अपने सेक्टर-37 स्थित कार्यालय पर भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया और लड्डू वितरित किए।
इस अवसर राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व न केवल भारत बल्कि दुनिया को राह दिखा रहा है। कोविड जैसी महामारी में भी मोदी ने सबका साथ-सबका विकास की नीति को मजबूत किया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
खेड़ी मंडल की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
खेड़ी मंडल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नागर ने स्वयं भी जांच करवाई और कहा कि उत्तम स्वास्थ्य से ही हम समाज के लिए काम कर सकते हैं। इस मौके पर 75 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा गिर्राज त्यागी, सुधीर मेहता, डॉ. अनुज राघव, आराधना अस्थाना, टीना बेनटेक, नेहा झा, संदीप अधाना, शुभम भाटी, कुसुम भाटी, सुनील खटाना, वैभव वशिष्ठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।