फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएम के जन्मदिवस पर चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व में अग्रणी नेतृत्व के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जेआरसी और एसजेएबी सदस्यों की ओर से सराय ख्वाजा विद्यालय में सभी कक्षा कक्षों, बरामदों और विद्यालय में सभी स्थानों की गहनता से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि स्वच्छता का संदेश अपने घर के प्रत्येक सदस्य को देना है। हमें स्वच्छता को अपनी आदत बनाना है। स्वच्छता अभियान में हम सभी देशवासी समर्पण और सहयोग से उन्नति के पथ पर नवीन भारत, समृद्ध एवं स्वच्छ और साक्षर भारत के निर्माण में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों को सर्वत्र स्वच्छता रखने का संदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें