फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्यमंत्री राजेश नागर ने 16वें आईआईसी समिट का किया उद्घाटन

विज्ञापन
राज्यमंत्री राजेश नागर ने 16वें आईआईसी समिट का किया उद्घाटन
विज्ञापन
आधुनिक तकनीकों और शोध से हृदय रोगों की पहचान व उपचार हुआ बेहतर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को 16वें आईआईसी समिट 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रहे शोध और नवाचारों ने हृदय रोगों की पहचान एवं उपचार को नई दिशा दी है। आधुनिक तकनीकों से जटिल हृदय रोगों का इलाज अब अधिक प्रभावी ढंग से संभव है।

उन्होंने यह बात द ओबेरॉय, गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय समिट के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों को अपने अनुभव और नई तकनीकों को साझा करने का अवसर देते हैं। नागर ने स्वस्थ समाज के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य और खान-पान के सीधे संबंध पर भी जोर दिया। मंत्री ने लोगों को स्वस्थ खान-पान और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने भारत में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की सराहना की। नागर ने कहा कि कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए अब दुनिया के कई देशों से लोग भारत आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


नई तकनीकों और जटिल मामलों पर साझा किए अनुभव

दो दिवसीय 16वें आईआईसी समिट 2026 का विषय ट्रांसफॉर्मिंग स्ट्रक्चरल एंड कोरोनरी हार्ट डिजीज है। इसकी थीम एविडेंस, एक्सपर्टीज, एवोल्यूशन रखी गई है। 22 और 23 अगस्त को आयोजित इस समिट के पहले दिन देश-विदेश के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों ने चर्चा की। उन्होंने हृदय रोगों के आधुनिक उपचार, नई तकनीकों और जटिल मामलों पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


एआई, ओसीटी और आईवीयूएस तकनीक पर हुई चर्चा
पहले दिन विभिन्न सत्रों में टीएवीआर, पीसीआई, डीसीबी, डीईएस, एआई, ओसीटी और आईवीयूएस जैसी तकनीकों पर बात हुई। कॉम्प्लेक्स कोरोनरी डिजीज, हार्ट फेल्योर और वाल्व संबंधी उपचारों पर भी विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। हॉल एट्रियम में कई कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें नेक्स्ट-जेनरेशन कार्डियोवैस्कुलर थैरेपीज और इमेजिंग वर्कशॉप शामिल थीं। इस अवसर पर डॉ. रजनीश कपूर सहित अनेक विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें