फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राहत के बाद मूसलाधार मुसीबत

विज्ञापन
सेक्टर 102 बीपीटीपी सोसाइटी में हुआ जलभराव
विज्ञापन
80 एमएम बारिश से कई इलाकों में जलभराव, निगम परेशान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश ने मिलेनियम सिटी के लोगों को भीषण उमस और गर्मी से तो बड़ी राहत दी, लेकिन यह राहत चंद मिनटों में ही मूसलाधार मुसीबत में बदल गई। तेज बारिश के बाद शहर टी की सड़कें समंदर बन गईं, जिससे हाईवे और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं, कई इलाकों में जलभराव के कारण कई समस्याएं खड़ी हो गईं।
एक घंटे में 80 एमएम बारिश के कारण प्रेम मंदिर, अर्जुन नगर, शीतला माता मंदिर और अग्रसेन चौक जैसे स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ और पैदल चलने वालों को भी मुश्किल हुई। नगर निगम की टीमें जलभराव वाले बिंदुओं पर पानी निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि, बारिश की अधिक तीव्रता के कारण पानी निकालने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, नगर निगम की टीमें जलभराव की सूचना मिलते ही सक्रिय हो गईं और पंप लगाए गए।
विज्ञापन


बारिश के कारण रेंग-रेंग कर निकले वाहन

रात में हुई बारिश का असर यह रहा कि दिल्ली-जयपुर हाइवे की सर्विस रोड से लेकर पुराने शहर, बस अड्डे, एमजी रोड, रेलवे रोड के पास वाहन रेंग-रेंगकर निकले। दोपहर बाद पानी निकल जाने के बाद हालात सामान्य हुए। इसके साथ ही राजीव चौक से खेड़कीदौला टोल तक वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे।

25 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना
मानेसर। शहर में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम ठंडा और सुहाना रहा। कई दिन से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद कुछ राहत मिली। शनिवार की सुबह मौसम अच्छा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई। इस कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त तक शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन


सोसाइटियों के बाहर जलभराव से बढ़ी परेशानी
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों और सेक्टरों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के पास भी बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी के प्रधान रामबीर सिंह का कहना है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, सेक्टर-103 के सत्या द हर्मिटेज सोसाइटी में भी पानी भरने का मामला सामने आया है। सोसाइटी के निवासी सुमन के अनुसार, निवासियों और घरेलू सहायिका को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, सेक्टर-4 के मार्केट में पानी के दुकानदारों और खरीदारों को परेशानी हुई। संवाद

सेक्टर 102 बीपीटीपी सोसाइटी में हुआ जलभराव

सेक्टर 102 बीपीटीपी सोसाइटी में हुआ जलभराव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें