फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग की पहल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को पिछली कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
योजना के तहत लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों का ब्योरा ''बन स्कूल एप पोर्टल'' पर अपलोड करवाना होगा। यह पोर्टल 30 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। प्रत्येक स्कूल से लड़कों और लड़कियों की श्रेणी से एक-एक पात्र विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों की पात्रता पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों को समय रहते मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड तैयार करना होगा, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। यह उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करेगी। पुरस्कार मिलने से विद्यार्थियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में योजना के नियमों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का चयन कर उनका ब्योरा समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें