फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारे ने पार किया 2025 का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान, धूप ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है और तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 41.9 के पार नहीं गया था। वहीं, इस वर्ष अप्रैल में ही बीते शुक्रवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चल रहीं है, जिससे वातावरण और अधिक असहज हो गया। लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

-
दोपहर को बाजार सुनसान

भीषण गर्मी का असर शहर के जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय शहर के बाजार पूरी तरह सुनसान हो जाते हैं। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतर लोग सुबह या देर शाम खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, जिससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन


आज से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 से 29 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें