फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलेगी कोरोना टीकाकरण के लिए मेगा ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के लिए जिले में अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में जिले में टीकाकरण के लिए सोमवार को मेगा ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पूरे जिले भर में 8 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पुलिसकर्मी, नगर निगम, रेवेन्यू विभाग व स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। तय लक्ष्य के मुताबिक टीकाकरण के लिए पहले से ही स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके लिए जिले में 50 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पहले चरण में तय लक्ष्य का 60 फीसदी टीकाकरण हुआ था। पहले चरण में 36 हजार स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण किया जाना था, जिसकी प्रक्रिया 167 जनवरी से शुरू हुई थी। 4 जनवरी से टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हुई थी, जिसके तहत 18 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना है। इसमें से शुरुआती तीन दिनों में 2504 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, सोमवार को चलाई जाने वाली मेगा ड्राइव के जरिए तय लक्ष्य के मुताबिक 50 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स में टीकाकरण किए जाने का प्रयास होगा। टीकाकरण के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी केंद्र बनाया गया है।
गंभीर साइड इफेक्ट का एक भी मामला नहीं
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक टीकाकरण के बाद जिले में गंभीर साइड इफेक्ट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। शुरुआत से अब तक करीब 30 लाभार्थियों में टीकाकरण के बाद कुछ साइड इफेक्ट देखा गया था लेकिन अब सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोमवार को टीकाकरण के लिए पहले ही लोगों को मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले पिछले शनिवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स में से सिर्फ पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया था जबकि नगर निगम में एक भी कर्मचारी को टीका नहीं लगाया गया था। इसके साथ ही रेवेन्यू डिपार्टमेंट में भी शनिवार को टीकाकरण नहीं किया गया था। सोमवार को पूरे प्रदेश में 35 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जिसमें से अकेले गुरुग्राम में 8 हजार कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें