फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दवाइयां अंदर, ताला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होनी थी सेवा, प्रशासनिक हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी और वीटा बूथ का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे 1 नवंबर से शुरू करने की समय-सीमा तय की गई थी। हालांकि, यह निर्धारित तारीख बीतने के बाद भी प्रशासनिक हरी झंडी का इंतजार कर रहा है।
फार्मेसी की दुकान बनकर तैयार है और उसमें दवाओं का स्टॉक भी पहुंच चुका है। इसके बावजूद उद्घाटन में हो रही देरी के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस ढिलाई की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों को मजबूरन बाहर के निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं और सर्जिकल सामान खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के शुरू होने से गंभीर और लंबे समय से इलाज करा रहे मरीजों को बाजार के मुकाबले काफी कम दामों पर ब्रांडेड दवाएं मिलने की उम्मीद थी। इसके साथ ही परिसर में वीटा बूथ तैयार होने से मरीजों और तीमारदारों को दूध व अन्य डेयरी उत्पादों की सुविधा भी अस्पताल के अंदर ही मिलने वाली थी। स्थानीय लोगों और मरीजों ने प्रशासन से इस जनसुविधा को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें