आपका बाजार के व्यापारियों ने जलभराव और पार्किंग की समस्या पर जताई नाराजगी
नंबर गेम - 150 दुकान का सामान हुआ बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों ने टैक्स भरा, लापरवाही ने दुकानों में पानी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित आपका बाजार में नगर निगम की लापरवाही के चलते व्यापारियों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव का गंदा पानी बेसमेंट में बनी दुकानों के भीतर तक घुस गया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटिंग और साइबर कैफे जैसी करीब 150 दुकानों में रखा कीमती सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। समय पर टैक्स चुकाने के बावजूद प्रशासन की ओर से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार को संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को साझा किया। वहीं दूसरी ओर, बीमा नीतियों की जटिल और अस्पष्ट शर्तों के कारण दुकानदारों को हुए इस आर्थिक नुकसान की भरपाई और क्लेम मिलना भी बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
............
बाजार में एक बदहाल शौचालय
पिछले दिनों हुई बारिश में सड़क का सारा पानी हमारी दुकानों में भर गया था। आईटी सेक्टर के उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की यहां ज्यादातर दुकानें हैं। - लव कुमार गांधी, दुकानदार
जलभराव के साथ-साथ पार्किंग की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। व्यापारियों ने प्रशासन से जलनिकासी और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की। - मोनू जांगड़ा, अध्यक्ष
बाजार में केवल एक ही शौचालय है वो भी बदहाल है। कई बार कोशिश की है कि उसे ठीक किया जा सके, मगर यह ठीक नहीं हो पाया। - कनिका अग्रवाल, दुकानदार
प्रत्येक दुकान से नगर निगम चार से पांच हजार रुपये तक टैक्स वसूलता है। इसके अलावा व्यापारी जीएसटी भी जमा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। - प्रकाश वीर, दुकानदार
कनिका अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
कनिका अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
कनिका अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
कनिका अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए