फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को मेडिकल स्टोर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेवात नूंह केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान सन्तराम गोयल के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में केमिस्ट व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही बिना पर्याप्त निगरानी के दवाओं की ऑनलाइन सप्लाई आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इंटरनेट के माध्यम से नकली, एक्सपायरी और घटिया गुणवत्ता की दवाओं की बिक्री बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन पदाधिकारियों और डॉक्टरों ने कहा कि कई लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन जानकारी और विज्ञापनों के आधार पर दवाइयां खरीद लेते हैं, जिससे गलत दवा या गलत मात्रा लेने का खतरा रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दवाओं के सुरक्षित भंडारण और निर्धारित तापमान की निगरानी ऑनलाइन डिलीवरी में मुश्किल है। संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें