शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके साइबर पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने दो लोगों से करीब 11 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर अपराध थाना पूर्व में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
सेक्टर-57 स्थित रेल विहार के रहने वाले राहुल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि जालसाज ने पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी बताकर महज कुछ ही समय में पीड़ित के खाते से 9,65,854 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, टीकरी गांव निवासी कुलदीप ने साइबर पुलिस को बताया कि जालसाजों ने उसका मोबाइल हैक करके बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए लिए हैं। पीड़ितों ने जालसाजों को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।