फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में भीषण आग: देर रात से जल रहा 30-35 एकड़ में फैला कूड़े का ढेर, दिल्ली से भी पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Tue, 26 Apr 2022 11:22 AM IST
Vikas Kumar एएनआई, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पूरे हरियाणा प्रदेश की दमकल की गाड़ियां यहां आग बुझाने पहुंची, इसके साथ ही दिल्ली से सटे दमकल केंद्रों की भी गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित मानेसर के सेक्टर-6 में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30-35 एकड़ में फैले स्क्रैप के ढेर में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह आग उस वक्त लगी जब दिल्ली-एनसीआर में बीती रात आंधी चलनी शुरू हुई थी। इसी के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सुबह 9.30 बजे के बाद भी पूरी तरह से आग बुझाई नहीं जा सकी है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों के शव अब तक बरामद किए गए हैं और विभाग की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पूरे हरियाणा प्रदेश की दमकल की गाड़ियां यहां आग बुझाने पहुंचीं थीं, इसके साथ ही दिल्ली से सटे दमकल केंद्रों की भी गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं।

जिस जमीन पर स्क्रैप का ढेर था वह जमीन ककरोला गांव के किसान व एचएसआईडीसी की बताई जा रही है। यहां स्थित झुग्गियों से किराया वसूलने वाले की तलाश जारी है। दरअसल तेज आंधी की वजह से यहां स्थित झुग्गियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


झुग्गियों में आग लगने के कारण यहां रखे सिलिंडरों में भी विस्फोट हुआ जिसके चलते आग ने और तेजी पकड़ ली। अब तक 90 प्रतिशत आग बुझा ली गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें