फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई संदिग्ध बात नहीं आई सामने, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों में 1 मई की दोपहर को विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारवाले जब झुग्गी में आए तो आत्महत्या करने का पता चला।
सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की पहचान झारखंड के साहिबागंज निवासी गुड़िया कुमारी (19) के रूप में हुई है। वह पति व परिवार के अन्य लोगों के साथ सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों में रहती थी। उसका पति मजदूरी का काम करता है। 1 मई की दोपहर को जब पति अपने काम पर व परिवार वाले झुग्गियों से बाहर गए थे तो उसने टिन शेड के पाइप पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले जब वापस आए तो झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब गुड़िया को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। परिवार वालों ने झुग्गी के अंदर झांककर देखा तो उसे फंदे पर लटका पाया। उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, मृतका के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज, एएसआई व जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें